You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सिमरन: कमज़ोर नज़र को ताक़त बनाकर कैसे पहुंची पैरालंपिक?
प्रकाशित
22 वर्षीय सिमरन की आंखों में जन्म से ही कुछ परेशानी है, जिसकी वजह से उन्हें चीज़ों पर फोकस करने में कठिनाई होती है.
बचपन में उन्हें इस तरह के कई ताने सुनने को मिले - 'बात इधर करती है, देखती उधर है'. जब उनके पति ने उन्हें कोच करना शुरू किया, तो उन्हें भी गांव वालों की बातें सुननी पड़ी.
अब सिमरन भारत की पहली महिला पैराथलीट बन गई हैं जो 100 मीटर इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. देखिए बीबीसी संवाददाता वंदना से उनकी ख़ास बातचीत.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)