कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए भारत क्या कर रहा?

प्रकाशित

तीसरी लहर की चेतावनियों के बीच भारत ने कोरोना वायरस वैक्सीन के उत्पादन की दिशा में तेज़ी से क़दम बढ़ाए हैं. भारत ने अब जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज़ वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को आख़िरकार मंज़ूरी दे दी है. वैक्सीन 85% तक कारगर बताई जा रही है जो भारत की स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनी बायोलॉजिकल ई के साथ सप्लाई सौदे के तहत भारत को मिलेगी. हालांकि अभी तक यह भी साफ़ नहीं है कि भारत को वैक्सीन कब तक मिल पाएगी, लेकिन जॉनसन एंड जॉनसन का कहना है कि आख़िरी तारीख़ के बारे में बताना काफ़ी जल्दी होगा.

स्टोरीः टीम बीबीसी

आवाज़ः नवीन नेगी

वीडियो एडिटः शुभम कौल

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)