नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

वीडियो कैप्शन, नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग
प्रकाशित

भारत के स्टार एथलीट और टोक्यो ओलंपिक में जैवलीन थ्रो स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के चलते नीरज ने विश्व रैंकिंग में भी अच्छी छलांग लगाई है. जैवलीन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. अपने पहले ही ओलिंपिक में नीरज ने जैवलीन थ्रो स्पर्धा के फ़ाइनल में 87.58 मीटर थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया था. नीरज के रैंकिंग में 1315 अंक हैं. गौर करने वाली बात है कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने से पहले नीरज की वर्ल्ड रैंकिंग 16 थी.

स्टोरीः टीम बीबीसी

आवाज़ः पायल भुयन

वीडियो एडिटः शुभम कौल

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)