नीरज चोपड़ा का भारतीय सेना ने कैसे स्वागत किया?

वीडियो कैप्शन, नीरज चोपड़ा का भारतीय सेना ने कैसे स्वागत किया?
प्रकाशित

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा दिल्ली में राजपूताना राइफ़ल्स रेजिमेंटल सेंटर पहुंचे. नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर हैं. नीरज चोपड़ा को बैंड बाजे के साथ खुली जीप में कैंपस के अंदर ले जाया गया. सीडीएस बिपिन रावत ने सूबेदार नीरज चोपड़ा से मुलाक़ात की और उन्हें बधाई दी. भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने भी नीरज चोपड़ा और उनके परिवार से मुलाक़ात की.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)