You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
नीरज चोपड़ा की ये छोटी सी स्पीच ‘सोने पे सुहागा’
ओलंपिक में भारत को एथलेटिक्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को दिल्ली में सम्मानित किया गया. इस मौक़े पर नीरज चोपड़ा ने कहा कि ये गोल्ड मेडल उनका नहीं बल्कि पूरे देश का है.
उन्होंने ये भी कहा कि दूसरा थ्रो फेंकते ही उन्हें पता चल गया था कि उन्होंने अच्छा किया है. चोपड़ा ने कहा कि ओलंपिक में टक्कर कड़ी थी लेकिन मेहनत ने उन्हें कामयाबी तक पहुंचाया.
अपने लंबे बालों की चर्चा होने पर उन्होंने बताया कि वो काफ़ी पहले से बाल लंबे रखे हुए थे लेकिन ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए उन्हें कटवा लिया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)