You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
क्या इमरान ख़ान का घर किराए पर उपलब्ध है?
भारतीय मीडिया की कुछ रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का सरकारी आवास किराए पर दिया जा रहा है. इन रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि देश की ख़स्ताहाल अर्थव्यवस्था को देखते हुए यह क़दम उठाया गया है.
भारत में छपने वाली रिपोर्टों का आधार पाकिस्तान की अंग्रेज़ी वेबसाइट समा न्यूज़ में छपी एक ख़बर है. भारतीय मीडिया में इस ख़बर के साथ दावा किया गया है कि आर्थिक तंगी से जूझते हुए पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री का आवास किराए पर देने का फ़ैसला किया है.
इस रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कंसर्ट, फेस्टिवल, फैशन एंड कल्चरल इवेंट्स के आयोजन के लिए पीएम आवास को कम्युनिटी सेंटर के तौर पर इस्तेमाल करने को कैबिनेट की मंजूरी भी मिल चुकी है. जानिए इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है.
स्टोरीः शुमाइला जाफ़री
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)