नीरज चोपड़ा नाम है तो 501 रु का पेट्रोल मुफ़्त

प्रकाशित

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. उनकी इस कामयाबी का फ़ायदा उनसे पूरी तरह अनजान लोगों को भी हो रहा है.

गुजरात में एक पेट्रोल पंप मालिक ने उन सभी लोगों को 501 रुपये का पेट्रोल मुफ़्त देने का फ़ैसला किया, जिनका नाम नीरज चोपड़ा है. सोमवार शाम को टोक्यो से भारत पहुंचे नीरज चोपड़ा का ज़ोरदार स्वागत किया गया.

नीरज चोपड़ा ने कहा कि मेडल कौन सा आएगा ये नहीं पता था लेकिन उन्होंने अपनी तरफ़ से कोई कसर नहीं छोड़ी थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)