नीरज चोपड़ा की जीत पर पाकिस्तान के लोग क्या बोले?

प्रकाशित

नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद जहाँ भारत में जश्न का माहौल है, वहीं पाकिस्तान से भी उन्हें बधाई संदेश आ रहे हैं. इसी जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फ़ाइनल में पाकिस्तान की तरफ से उतरे अरशद नदीम भी थे लेकिन पदक जीतने में नाकाम रहे. कहा जा रहा है कि अरशद नदीम नीरज चोपड़ा को ही अपना आदर्श मानते हैं. पाकिस्तान के कई लोगों ने नीरज को बधाई दी है तो वहीं ओलंपिक में पाकिस्तान की बदहाली पर निराशा और गुस्सा भी ज़ाहिर किया है.

स्टोरीः टीम बीबीसी

आवाज़ः नवीन नेगी

वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)