नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में कैसे रचा इतिहास?

प्रकाशित

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है. जैवलिन थ्रो (भाला फेंक प्रतियोगिता) में उन्होंने 87.58 मीटर की थ्रो के साथ भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल डाल दिया.

चोपड़ा की इस जीत के साथ ही भारत के टोक्यो ओलंपिक में 7 पदक हो गए हैं और यह किसी एक ओलंपिक खेल में सबसे अधिक पदक लाने का भारत का नया रिकॉर्ड है. इससे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में भारत ने छह पदक जीते थे. उनकी ऐतिहासिक कामयाबी पर विस्तार से बताया वरिष्ठ पत्रकार सौरभ दुग्गल ने.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)