You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता
टोक्यो ओलंपिक के सफर में भारत के खाते में पहले दिन से तमाम तरह की उपमाएं आईं लेकिन जिनसे भारतीय दल मरहूम रह था वो था स्वर्ण पदक, यानी चैंपियन का खिताब. भारतीयों ने जाने कितनी बार लोगों के दिल जीते, लेकिन दिल जीतने से भी बढ़कर था ये स्वर्ण पदक. जिसके लिए टोक्यो में संघर्ष चल रहा था और उसका इंतज़ार ख़त्म ही नहीं हो रहा था.
आखिरकार शनिवार की शाम वो पल आ ही गया जब भारतीय एथलीट अपना नाम सबसे ऊपर देख रहा था. ये नाम था नीरज चोपड़ा. जैवलीन थ्रो के फ़ाइनल की दूसरी कोशिश में ही नीरज ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर अपने लिए शीर्ष स्थान पक्का कर लिया. उन्हें चेक गणराज्य के दो खिलाड़ियों ने कड़ी टक्कर ज़रूर दी लेकिन नीरज के जोश के आगे कोई नहीं निकल सका.
स्क्रिप्ट और आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)