जापान की गीशा कलाकार
प्रकाशित
जापान की बात करने पर सबसे पहले आपके दिमाग़ में क्या आता है? शायद माउट फ़ूजी, सूमो पहलवान या फिर जापानी गीशा? गीशा वो कलाकार हैं जो अपनी कला से ग्राहकों का मनोरंजन करती हैं. जापान में गीशा का प्रदर्शन देखना शान की बात समझी जाती है. समय के साथ इस कला से जुड़ने वाली महिलाओं की संख्या कम होती जा रही है. बीबीसी संवददाता अरविंद छाबड़ा ने टोक्यो के फ़ुकागावा गीशा डिस्ट्रिक्ट जाकर गीशा कलाकारों के जीवन पर नज़र डाली.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)