You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
टोक्यो ओलंपिक 2020 में विवाद
टोक्यो ओलंपिक के 14वें दिन भारत को हॉकी और कुश्ती में सफलता मिली है. रेसलर रवि दहिया ने सिल्वर मेडल जीता है. वहीं रेसलर दीपक पुनिया कांस्य पदक जीतने से चूक गए. पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक के मैच में जर्मनी को 5-4 से हरा दिया. भारत को 41 साल बाद हॉकी में मेडल मिला है. भारत के खाते में अब तक 5 मेडल हैं. ओलंपिक खेल आख़िरी दौर में पहुंच रहे हैं. कोरोना के बीच खेल का आयोजन हो रहा है, लेकिन यहां कुछ विवाद भी हुए. टोक्यो में मौजूद बीबीसी संवाददाता जाह्नवी मूले बता रही हैं उन विवादों के बारे में.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)