टोक्यो ओलंपिकः भारतीय हॉकी टीम ने कैसे पलटी बाज़ी?
भारतीय टीम 135 करोड़ देशवासियों की उम्मीदों पर खरी उतरकर 41 सालों से ओलंपिक पदक से चली आ रही दूरी को ख़त्म करके देश को ख़ुशी से झुमा दिया है. भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता. 1928 से 1956 तक भारत ने लगातार छह स्वर्ण पदक जीतकर अपनी बादशाहत कायम की थी. पर 1980 के मॉस्को ओलंपिक के बाद भारत से सफलता रूठ गई थी. कई बार भारतीय टीम खोई प्रतिष्ठा को पाने के इरादे से गई, लेकिन अपने इरादों में सफल नहीं हो सकी. पर मनप्रीत की अगुआई वाली भारतीय टीम आख़िरकार भारत की पदक से दूरी ख़त्म करने में सफल हो गई. भारत की ज़्यादातर आबादी ने हॉकी में पदक जीतने की कथाएं सुनी ही थीं. लेकिन अब भारतीय नागरिक ख़ासतौर से युवा पीढ़ी ने पहली बार भारतीय टीम को पदक जीतते देख लिया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)