रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पदक पक्का किया

प्रकाशित

टोक्यो ओलंपिक में बुधवार का दिन भारत के लिए कुछ अच्छी तो कुछ बुरी खबरों वाला रहा. रवि दहिया टोक्यो ओलंपिक में 57 किलोग्राम फ़्री स्टाइल कुश्ती के फ़ाइनल में पहुंच गए हैं. रवि दहिया ने सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में कज़ाखस्तान के नुरिस्लाम सनायेव को हराकर भारत के लिए रजत पदक पक्का किया. वहीं दूसरी तरफ महिला हॉकी के सेमीफाइनल मैच में भारत को अर्जेंटीना से हार का सामना करना पड़ा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)