पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता
प्रकाशित
भारत को टोक्यो ओलंपिक में अपना दूसरा पदक मिल गया है. स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिला दिया है.
पीवी सिंधु लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. अब तक ऐसा किसी भी पुरुष या महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने नहीं किया है. पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मैच में चीन की हे बिंगजिआओ को सीधे सेटों में 21-13, 21-15 से हराया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)