COVER STORY: दुनियाभर में डेल्टा वेरिएंट का बढ़ता ख़तरा
प्रकाशित
कोरोनावायरस का डेल्टा वेरिएंट दुनिया के कई देशों में चिंताजनक तरीके से फैल रहा है. अमेरिका और कई यूरोपीय देश जो वापस पटरी पर आने लगे थे, जहां ऐसा समझा जाने लगा था कि इस महामारी को क़ाबू में कर लिया गया है वहां भी डेल्टा वेरिएंट तेज़ी से फैल रहा है और कई देश तो दोबारा कोविड प्रतिबंध लगाए जाने के बारे में सोचने लगे हैं. भारत में भी पिछले तीन दिनों से केस लगातार बढ़ रहे हैं. क्या ये आने वाले एक और ख़तरे की आहट है. इसी की बात कवर स्टोरी में...
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)