काले हिरणों का बड़ा झुंड सड़क पर आया तो कैसा नज़ारा बन गया?

वीडियो कैप्शन, काले हिरणों का बड़ा झुंड सड़क पर आया तो कैसा नज़ारा बन गया?
प्रकाशित

गुजरात के भावनगर ज़िले के वेलावदर नेशनल पार्क का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. सैकड़ों काले हिरण एक साथ सड़क पार कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यह वीडियो शेयर किया है.

एक स्थानीय युवक ने यह वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. काले हिरण संरक्षित जीवों में शामिल हैं और वाइल्डलाइफ़ एक्ट 1972 के तहत उनके शिकार पर रोक है. गुजरात का वेलावदर नेशनल पार्क काले हिरणों की आबादी के लिए जाना जाता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)