अमरनाथ में बादल फटा, कितना नुकसान हुआ?

प्रकाशित

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफ़ा के पास बादल फटा. हालांकि इससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. गुफ़ा के पास एसडीआरएफ़ की दो टीमें तैनात हैं.

लगातार हो रही बारिश से जम्मू कश्मीर के कई ज़िलों में नदियों का जलस्तर बढ़ा है. राजौरी ज़िले में सभी नदियां ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. रामबन ज़िले में चेनाब नदी का जलस्तर बढ़ा है. प्रशासन ने लोगों को नदी के किनारे न जाने की चेतावनी दी है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)