आईपीओ क्या होता है और इसमें कौन पैसे लगा सकता है?
प्रकाशित
मान लीजिए कोई बिज़नेस है. वो अच्छा चल रहा है. अब कंपनी उसे बढ़ाना चाहती है. इसके लिए ज़्यादा पैसों की ज़रूरत पड़ेगी. तो ये पैसा आएगा कहां से. या तो कंपनी कर्ज़ ले, लेकिन उस पर उसे ब्याज़ देना होगा. एक दूसरा तरीक़ा ये है कि वो अपने शेयर सार्वजनिक कर पैसा जुटाए. यहीं पर आता है आईपीओ. यानी जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक को ऑफ़र करती है तो इसे आईपीओ कहते हैं. IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफ़रिंग. आईपीओ कंपनी के शेयर की पहली सार्वजनिक बिक्री है. आईपीओ खरीदने वाले लोगों को बदले में कंपनी में हिस्सेदारी मिल जाती है. आईपीओ लाने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं.
प्रेज़ेंटर: गुरप्रीत सैनी
वीडियो एडिटिंग: देबलिन रॉय
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)