टिकटॉक पर वायरल 78 साल की दादी की कहानी
प्रकाशित
ये दादी टिकटॉक पर वायरल हो गई हैं.
वो कहती हैं, ''मैं काम करके थक सकती हूं, लेकिन डांस करके कभी नहीं.''
उनके इस वीडियो पर 18 मिलियन से ज़्यादा व्यू और 65 हज़ार कमेंट मिले हैं.
अपने डांस वीडियो के कारण 78 साल की कृष्णकुमारी तिवारी टिकटॉक पर काफ़ी लोकप्रिय हैं.
अपने डांस के टैलेंट को अब वो सबके सामने ला रही हैं, इससे वो खुश हैं.
उनकी एक पड़ोसी, 19 साल की सुनीता बनिया ने उनका डांस वीडियो रिकॉर्ड किया और उनके टिकटॉक अकाउंट पर अपलोड कर दिया.
वीडियो: कमल परियार, बीबीसी नेपाली
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)