मीराबाई चानू मेडल लेकर भारत लौटीं, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

प्रकाशित

मणिपुर की राजधानी इम्फ़ाल के एयरपोर्ट में मीराबाई चानू के आगमन पर उनका स्वागत किया गया. टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में मीराबाई ने रजत पदक जीता है.

मीराबाई ने 21 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में कोई पदक दिलाया. उनसे पहले साल 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था.

मीराबाई के स्वागत में इम्फ़ाल की सड़कों पर काफ़ी भीड़ नज़र आई.

वीडियो: सूर्यांशी पांडे और देवाशीष कुमार

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)