चीन: 24 साल बाद मिला दो साल की उम्र में किडनैप हुआ बच्चा

वीडियो कैप्शन, चीन में 24 साल बाद मिला दो साल की उम्र में किडनैप हुआ बच्चा
प्रकाशित

बच्चे माँ-बाप की जान होते हैं. सोचिए, उन माँ-बाप पर क्या बीती होग जिनका बच्चा दो साल की उम्र में उनसे बिछड़ गया हो.

जब 24 साल बाद वही बच्चा एक नौजवान की शक्ल में उन्हें वापस मिले, तब उन्हें जो अनुभूति हुई होगी, क्या उसे शब्दों में बयां किया जा सकता है? शायद नहीं.

ऐसा ही वाक़या हुआ चीन में, जहाँ एक पिता को अपना खोया हुआ बच्चा 24 साल बाद वापस मिला और इसके लिए उन्होंने बाइक से पूरे देश में पाँच लाख किलोमीटर से अधिक की वर्षों तक खाक छानी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)