बिजली के तार पर लटके हुए थे, नीचे बाढ़ आ गई
प्रकाशित
दो लाइनमैन मरम्मत के लिए हाई-टेंशन तारों पर लटके थे. जब अचानक उनके नीचे से गुज़रने वाली नदी में बाढ़ आ गई. उन्हें वहां क़रीब 1.5 घंटे तक लटका रहना पड़ा. जिसके बाद NDRF टीम उन्हें बचाने पहुंच सकी.
महाराष्ट्र का सांगली शहर बीते तीन-चार दिन से पानी में डूबा है. कृष्णा नदी के पानी ने शहर में घुसकर तबाही मचा दी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)