You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
हिमाचल प्रदेश: मानो पहाड़ से बवंडर उठा, 9 की मौत, देखिए वीडियो
प्रकाशित
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले में बटसेरी-सांगला रोड पर अचानक से ऐसा लगा कि पहाड़ में कोई विस्फोट हुआ है. पहले हल्की धूल उठी और पहाड़ से पत्थर तेज़ी से गिरने लगे. पत्थरों की रफ़्तार इतनी तेज़ थी कि एक ब्रिज टूट गया.
ये ख़तरनाक पत्थर सड़क पर खड़ी गाड़ियों पर गिर गए. इस घटना में नौ लोगों की मौत और तीन लोग घायल हुए हैं, सभी मृतक पर्यटक बताए गए हैं. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस घटना पर दुख जताया है.
वीडियोः पंकज शर्मा, बीबीसी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)