जोशी गोरिल्ला को मिला नया घर, देखना चाहेंगे?
प्रकाशित
ये वो पल है जब जोशी नाम के इस गोरिल्ले ने अपना नया घर देखा.
190 किलो वज़न वाले इस विशाल जानवर को ब्रिटेन के सफारी पार्क से कान्गो-ब्राज़विले में लाया गया है.
सफारी पार्क में 13 साल तक रहने के बाद जोशी 9,000 किलोमीटर दूर एक अस्थायी घर में आया है. यहाँ वो ख़ुद की देखभाल करना सीख रहा है.
जंगल में जन्मे दो अनाथ नर अब उसके दोस्त हैं. उम्मीद है, जोशी उनसे सीखेगा कि जंगल में कैसे रहना है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)