You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अर्दोआन के 'साइप्रस प्लान' से इसराइल क्यों परेशान?
इसराइल सरकार ने बीते मंगलवार को तुर्की और साइप्रस के बीच खड़े हुए नए विवाद में साइप्रस का समर्थन करने की घोषणा की है.
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने मंगलवार को कहा था कि साइप्रस विवाद का तब तक हल नहीं हो सकता जब तक कि ये स्वीकार न किया जाए कि वहाँ दो समुदाय हैं और दो सरकारें (देश) हैं, जिनका एक समान स्तर है.
वहीं संयुक्त राष्ट्र एक लंबे समय से दो हिस्सों में बँटे साइप्रस को मिलाने की कोशिशों में लगा हुआ है. अर्दोआन के इस बयान की दुनिया भर में निंदा हो रही है. अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने खुलकर इस बयान का विरोध किया है. लेकिन इसराइल ने इस मामले में एक क़दम आगे जाकर साइप्रस सरकार के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की है.
स्टोरी: टीम बीबीसी
आवाज़: विशाल शुक्ला
वीडियो एडिटिंग: मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)