राष्ट्रपति पढ़ रहे थे नमाज़, तभी हुआ रॉकेट धमाका

प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में राष्ट्रपति भवन के पास मंगलवार को कई रॉकेट हमले हुए. हमले के वक़्त बकरीद पर नमाज़ पढ़ी जा रही थी जिसमें राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी शरीक़ थे. अफ़ग़ानिस्तान में बकरीद मंगलवार को मनाई जा रही है. इस नमाज़ का टीवी पर लाइव प्रसारण हो रहा था और इस दौरान रॉकेट हमलों की आवाज़ भी सुनाई दी. धमाकों की आवाज़ के बावजूद नमाज़ जारी रही. हालाँकि, कुछ लोग डरे हुए लग रहे थे. अफ़ग़ानिस्तान के गृह मंत्री के प्रवक्ता मीरवाइज़ स्टैनिक्ज़ई ने बताया कि हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ और ये रॉकेट राष्ट्रपति भवन के अतिसुरक्षित परिसर के बाहर गिरे. हमले की अभी तक किसी ने भी ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)