टोक्यो ओलंपिकः घुड़सवार फ़ुआद मिर्ज़ा और उनकी ढाई करोड़ की घोड़ी करेगी कमाल?

वीडियो कैप्शन, टोक्यो ओलंपिकः घुड़सवार फ़ुआद मिर्ज़ा और उनकी ढाई करोड़ की घोड़ी करेगी कमाल?
प्रकाशित

भारत के फ़ुआद मिर्ज़ा पिछले 20 साल में पहले भारतीय घुड़सवार हैं जिन्होंने ओलंपिक में क्वालीफ़ाई किया है. उनका साथ देगी घोड़ी डियारा जिसे उन्होंने ढाई करोड़ रुपए में ख़रीदा है.

ज़ाहिर है घुड़सवारी ख़ासा महंगा खेल है और भारत में इसके लिए सुविधाएँ कम हैं. घुड़सवारी ओलंपिक का वो अनूठा खेल है जिसमें एक इंसान और जानवर की टीम मिलकर मैदान पर उतरती है.

रिपोर्ट- वंदना

एडीटिंग- प्रेम भूमिनाथन

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)