तुर्की ने वीगर मुसलमानों पर चीन से क्या कहा?

प्रकाशित

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ फ़ोन पर बातचीत में वीगर मुसलमानों का मसला उठाया. उन्होंने चीनी राष्ट्रपति से मंगलवार को कहा कि तुर्की के लिए ये महत्वूपर्ण है कि वीगर मुसलमान ''चीन के समान नागरिकों'' के तौर पर शांति से रहें लेकिन उन्होंने कहा कि तुर्की चीन की राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान करता है. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इस बातचीत को लेकर एक बयान जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मसलों पर भी बात हुई.

स्टोरीः टीम बीबीसी

आवाज़ः प्रज्ञा सिंह

वीडियो एडिटः देवाशीष कुमार

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)