You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पटौदी: कथित ‘लव जिहाद’ और भड़काऊ भाषण
पटौदी की एक तंग गली में जब हमारी कार एक किराना दुकान के सामने रुकी तो वहां खड़े युवकों ने कहा, "हम गाड़ी पर प्रेस लिखा देखकर ही समझ गए थे कि रिपोर्टर महापंचायत पर बात करने आया है." गले में भगवा कपड़ा डाले एक युवा ने कहा, "हम महापंचायत के बारे में खुलकर बात करेंगे, अपने विचार रखेंगे. लेकिन अभी यहां नहीं, अकेले में..." किराने की इस दुकान के बाहर सात-आठ युवा चर्चा कर रहे थे. इनमें से कई ने गले में भगवा कपड़ा और माथे पर तिलक लगा रखा था. युवाओं का ये समूह 04 जुलाई को पटौदी के रामलीला मैदान में हुई महापंचायत में भी शामिल रहा था. पटौदी में हाल ही में बने धर्म रक्षा मंच ने इस पंचायत का आयोजन किया था. इसमें पटौदी और आसपास के गांव के लोगों के अलावा बाहर से आए हिंदुवादी कार्यकर्ताओं और साधु-संतों ने भी हिस्सा लिया था. स्थानीय प्रशासन ने इस पंचायत की अनुमति नहीं दी थी.
वीडियो: दिलनवाज़ पाशा और पीयूष नागपाल
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)