1500 किलो की मछली मिली, लेकिन मेहनत बेकार

प्रकाशित

विशाखापटनम में मछुआरों ने एक विशालकाय मछली पकड़ी. ये शार्क प्रजाति से ताल्लुक़ रखती है. इसका वज़न 1500 किलोग्राम और लंबाई क़रीब 13 फुट है. लेकिन इस मछली को खा नहीं सकते. मछुआरों को ये बात पता लगी तो वो निराश हो गए. उनकी सारी मेहनत बेकार गई. इस मछली को किनारे तक लाने में उन्हें तीन घंटे लगे थे. बाद में मरी हुई मछली को समंदर में फेंक दिया गया.

वीडियो: बीबीसी तेलुगू

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)