You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
क्या भवानी की तलवार ओलंपिक मेडल लाएगी?
कभी कभी पुरुषों को भी सफलता हासिल करने में वक़्त लगता है. लेकिन हम उन्हें मौका और टाइम देने को तैयार होते हैं. लेकिन अगर महिला को अपने लक्ष्य तक पहुँचने में वक़्त लग रहा है तो लोग कहते हैं कि तुम छोड़ क्यों नहीं देती? मुझे भी शुरुआत में फेंसिंग में कामयाबी नहीं मिल रही थी. लोगों ने कहा कि तुम कुछ और क्यों नहीं लेती? आज तलवारबाज़ी में ओलंपिक में जाने वाली मैं अब तक की पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हूँ. ये आपबीती बताई सी ए भवानी देवी ने, जो इस बार भारत की तरफ़ से ओलंपिक की तलवारबाज़ी या फेंसिंग प्रतिस्पर्धा में चुनौती पेश करेंगी.
रिपोर्ट: वंदना
एडीटिंग: प्रेम भूमिनाथन
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)