COVER STORY: दुनिया की चिंता बढ़ा रहा 'डेल्टा' वेरिएंट

प्रकाशित

पहली बार भारत में पाया गया डेल्टा वेरिएंट अब कई देशों में बहुत तेज़ी से फैल रहा है और चिंता का सबब बनता जा रहा है. चिंता इसलिए भी है क्योंकि इस पर कोरोना के बाक़ी वेरिएंट के मुक़ाबले वैक्सीन भी कम असरदार है. कई ऐसे देश जहां ज़िंदगी वापस पटरी पर लौटती दिखने लगी थी वहां भी इस वेरिएंट की वजह से स्थिति गंभीर होती जा रही है. दुनिया भर में फैलते इस वेरिएंट पर विस्तार से बात आज कवर स्टोरी में.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)