पहाड़ों में आकाश से बरसी आफ़त, कई जगह बही गाड़ियां

वीडियो कैप्शन, पहाड़ों में आकाश से टूटी आफ़त, गाड़ी-दुकान बहे
प्रकाशित

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में नदी-नालों में पानी उफ़ान मारने लगा. सड़क पर पानी का तेज बहाव आ गया और गाड़ियां बहने लगीं. धर्मशाला इलाके में तेज बारिश के चलते कई दुकानें भी बह गईं. कांगड़ा ज़िले में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की है और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है. वहीं उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश हुई है.चमोली के नज़दीक ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सात बंद हो गया. कश्मीर के गांदरबल ज़िले में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)