सिरीशा बांदला ने अंतरिक्ष तक भरी उड़ान

वीडियो कैप्शन, भारत की सिरिशा बंडला ने अंतरिक्ष तक भरी उड़ान
प्रकाशित

अंतरिक्ष यात्रा पर गई वर्जिन गैलेक्टिक की टीम सफलतापूर्वक धरती पर वापस लौट आई. अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन अपने साथ पांच सदस्यों को लेकर अंतरिक्ष में गए थे. इनमें भारत में जन्मी सिरीशा बांदला भी थीं. आंध्र प्रदेश में जन्मी सिरीशा के परिजन उनकी इस कामयाबी से बेहद खुश हैं. सिरीशा के माता-पिता साल 1989 में अमेरिका चले गए थे. सिरीशा ने अमेरिका में एस्ट्रोनॉमिकल इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्रियां हासिल की. वो अभी अमेरिकी कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर रही हैं.

वीडियो: बीबीसी तेलुगू संवाददाता शंकर वेदी शेट्टी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)