You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पीएम मोदी ने अमित शाह को सहकारी मंत्री क्यों बनाया?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह को एक और नया मंत्रालय दिया गया है. मोदी सरकार में एक नया सहकारिता मंत्रालय बनाया गया है और सात जुलाई को हुए कैबिनेट विस्तार में इसकी ज़िम्मेदारी अमित शाह को सौंपी गई. अमित शाह लंबे समय तक अहमदाबाद ज़िला केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रमुख रहे हैं लेकिन अब उनके लिए यह सेक्टर अलग मंत्रालय बन गया. अमित शाह के प्रमुख रहते हुए ही नोटबंदी के दौरान यहाँ से सबसे ज़्यादा पुराने नोट जमा किए जाने की बात सामने आई थी. यह जानकारी एक आरटीआई के ज़रिए सामने आई थी.
स्टोरी: टीम बीबीसी
आवाज़: गुरप्रीत सैनी
वीडियो एडिटिंग: देबलिन रॉय
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)