फ्रांस में भारत को करोड़ों का झटका कैसे लगा?
प्रकाशित
ब्रिटेन की कंपनी केयर्न एनर्जी ने लंबे समय से चल रहे एक टैक्स विवाद में फ्रांस में दो करोड़ यूरो (लगभग 166 करोड़ रुपये) से अधिक मूल्य की भारत की सरकारी संपत्ति को ज़ब्त करने का अधिकार हासिल कर लिया है.
एक फ्रांसीसी न्यायाधिकरण ने सेंट्रल पेरिस में लगभग 20 संपत्तियों को फ्रीज़ करने का आदेश दे दिया है. केयर्न ने कहा कि वह 1.2 अरब डॉलर के विवाद का एक 'सौहार्दपूर्ण समाधान' चाहता है. स्कॉटलैंड के एडिनबरा स्थित तेल और गैस फ़र्म केयर्न एनर्जी का टैक्स अदायगी को लेकर भारत सरकार के साथ विवाद चल रहा है.
स्टोरीः टीम बीबीसी
आवाज़ः विशाल शुक्ला
वीडियो एडिटः शुभम कौल
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)