You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
गांजे के धंधे को बढ़ाने में लगे कई देश?
दुनिया के कई देशों में अब गांजे के इस्तेमाल को क़ानूनी रूप दिया जा रहा है. इसी साल अमेरिकी कांग्रेस में गांजे को अपराध की श्रेणी से बाहर रखने से जुड़ा एक अहम बिल पेश किया गया. मेक्सिको ने हाल में मनोरंजन के लिए गांजे के इस्तेमाल को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया.
उरुग्वे ने 2013, कनाडा ने 2020 और दक्षिण अफ़्रीका की सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इसके इस्तेमाल को मंज़ूरी दी. न्यूज़ीलैंड में इसे लेकर चर्चा जारी है, लेसोथो ने इसकी खेती को मंज़ूरी दी है और मोरक्को ने इसके मेडिकल इस्तेमाल को हां कहा है. कई देशों में इस व्यापार में निवेश भी बढ़ रहा है. इस हफ़्ते हम पड़ताल कर रहे हैं कि क्या क़ानूनी तौर पर गांजा व्यापार अब वैश्विक स्तर पर पैर जमा सकता है? और क्या पूरी दुनिया में गांजा अब आसानी से मिलने लगेगा?
प्रोड्यूसर/ प्रेज़ेंटरः मानसी दाश/ मोहनलाल शर्मा
ऑडियो/ वीडियो एडिटिंगः तिलक भाटिया/ देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)