कोरोनाः मास्क नहीं पहनने पर ये बच्चा मार रहा डंडा

वीडियो कैप्शन, कोरोनाः मास्क नहीं पहनने पर ये बच्चा मार रहा डंडा
प्रकाशित

हाथ में डंडा पकड़े ये बच्चा लोगों को मास्क लगाने की हिदायत दे रहा है. क़रीब पांच साल के इस बच्चे का ये वीडियो वायरल हो गया है.

ये वीडियो हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज इलाके का बताया गया है. वीडियो में बच्चा लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रहा है. इतना ही नहीं, मास्क ना लगाने वालों को वो डंडे से हल्के से मारता भी है. अब स्थानीय पुलिस ने इस बच्चे को कोरोना प्रोटोकॉल का मैस्कॉट बना दिया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)