दिलीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

प्रकाशित

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया. वो 98 बरस के थे और बुधवार सवेरे उनका निधन हो गया था. दिलीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई. सांताक्रूज़-जुहू क़ब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जाने-माने अभिनेता अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे.

वीडियोः मधु पाल और सुप्रिया सोगले, बीबीसी के लिए

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)