दिलीप कुमार जब अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ भाषण देने के लिए जेल गए

वीडियो कैप्शन, दिलीप कुमार जब अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ भाषण देने के लिए जेल गए
प्रकाशित

बतौर अभिनेता तो दिलीप कुमार से जुड़े क़िस्सों और घटनाओं की भरमार है, लेकिन एक्टिंग से परे भी उनकी ज़िंदगी से जुड़े कई दिलचस्प क़िस्से हैं. 40 के दशक में फ़िल्मों में आने से पहले दिलीप कुमार पैसा कमाने का ज़रिया ढूँढ रहे थे. एक बार वो घर पर झगड़ा कर बॉम्बे से भागकर पुणे चले गए और ब्रिटिश आर्मी कैंटीन में काम करने लगे. कैंटीन में उनके बनाये सैंडविच काफ़ी मशहूर थे. ये आज़ादी से पहले का दौर था और देश में अंग्रेज़ों का राज था. दिलीप कुमार ने पुणे में एक दिन स्पीच दे डाली कि आज़ादी के लिए भारत की लड़ाई एकदम जायज़ है और ब्रितानी शासक ग़लत हैं. पूरा किस्सा सुना रही हैं भारतीय भाषाओं की टीवी एडिटर वंदना.

वीडियो एडिटिंग: देवाशीष कुमार

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)