You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पर्यटकों की इतनी भीड़, कोरोना से कैसे बचेंगे हम?
उत्तर भारत के मैदानी इलाक़ों में गर्मी बढ़ने के बीच यहां रहने वाले बाशिंदों ने ठंडक की उम्मीद में पहाड़ी ठिकानों का रुख़ कर लिया है. लेकिन इस वजह से इन हिल स्टेशन पर भारी भीड़ हो गई है.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मनाली और धर्मशाला में ये संख्या कहीं ज़्यादा है. साथ ही उत्तराखंड के नैनीताल में भी कुछ ऐसा ही हाल है. कोरोना वायरस का प्रकोप कम ज़रूर हुआ है, लेकिन ख़त्म नहीं हुआ है.
दूसरी लहर का सामना करने वाले भारत के सामने तीसरी लहर का डर भी खड़ा है. लेकिन पहाड़ी इलाक़ों में तफ़रीह करने वाले लोग इस डर से अंजान लगते हैं.
कई ऐसे लोग दिखे जो मास्क लगाने जैसे बुनियादी नियम का पालन भी नहीं कर रहे. इन राज्यों में हाल में कोरोना को लेकर पाबंदियों में ढील दी थी. और इसी ढील की वजह से यहां भारी भीड़ जुटने लगी है.
फोटो: सचिन गंगटा, अखिल राणा, कमल जगाती
वीडियो: एएनआई
एडिटिंग: देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)