You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
चीन के शोधकर्ताओं का 'ड्रैगन मैन' को खोजने का दावा
इंसान यानी कि मैं और आप सब आज जैसे दिखते हैं, आज से हज़ारों-लाखों साल पहले ऐसे बिलकुल नहीं थे. इतने वेल मेंटेंड, साफ़-सुथरे तो छोड़िए. हमारे नैन-नक्श भी आज के हिसाब से बहुत अलग थे.
लाखों वर्षों का सफर तय कर, कई प्रजातियों से विकसित होकर आज हमने यह रूप पाया है. लेकिन हमारे रिसर्चर आज भी इस खोज में लगे रहते हैं कि आखिर हम प्राचीन काल में कैसे दिखते थे.
चीन के रिसर्चर्स ने ऐसी ही एक प्राचीन खोपड़ी यानी कपाल को दुनिया के सामने पेश किया है जो पूरी तरह से एक नई मानव प्रजाति की बताई जा रही है. इंसानों की इस प्रजाति को ‘ड्रैगन मैन’ बुलाया जा रहा है और बताया गया है कि आज से एक लाख 46 हजार साल पहले इंसानों की ये प्रजाति पूर्वी एशिया में रहती थी.
स्टोरी: पल्लव घोष
वीडियो: विदित मेहरा और देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)