जब शादी के कुछ ही देर बाद दुल्हन ने किया मार्शल आर्ट

प्रकाशित

शादी के जोड़े में एक दुल्हन का मार्शल आर्ट करता हुआ वीडियो काफ़ी वायरल हो गया है.

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में निशा ने अपनी शादी के कुछ देर बाद पारंपरिक मार्शल आर्ट सिलमबम करके दिखाया.

निशा चाहती हैं कि महिलाएं आत्मरक्षा में सक्षम हो सकें. उन्होंने यह संदेश देने के लिए अपनी शादी के दिन को ही चुना.

निशा के इस तरह मार्शल आर्ट करने पर कई लोगों ने उनकी तारीफ़ की.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)