COVER STORY: क्या गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है म्यांमार?

वीडियो कैप्शन, COVER STORY: क्या गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है म्यांमार?
प्रकाशित

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में सैन्य तख़्तापलट हुए पांच महीने हो गए हैं. सेना के सत्ता संभालने के बाद से ही देश में प्रदर्शन हो रहे हैं और उन्हें दबाने के लिए सख़्ती बरती रही है.

एक ओर देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है, वहीं कई सैन्य सरकार के आयोजित टीकाकारण अभियान के विरोध में वैक्सीन नहीं लगा रहे.

सैन्य सरकार और प्रदर्शनकारियों समेत हथियारबंद नस्लीय समूहों के बीच हिंसा में भी तेज़ी आई है. आशंका जताई जा रही है कि आने वाले वक़्त में इस देश के हालात ख़राब हो सकते हैं.

म्यांमार में आख़िर चल क्या रहा है, आज कवर स्टोरी में इसी की बात.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)