पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती क़ीमतें क्या यूपीए सरकार की देन हैं?
प्रकाशित
बीते दो महीने से पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. देश के कुछ राज्यों में इनकी क़ीमतें 100 रुपये को पार कर गई हैं तो अन्य सभी राज्यों में ये आँकड़ा 100 रुपये के बेहद क़रीब है.
विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने इसपर ख़ूब हल्ला मचाया. लगातार तेल की बढ़ती क़ीमतों को लेकर मोदी सरकार की खिंचाई की गई.
फिर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बीते दिनों एक बार फ़िर ये दोहराया कि पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ी क़ीमतों की एक बड़ी वजह कांग्रेस पार्टी ख़ुद है जिसने 2014 से पहले तेल कंपनियों को ऑयल बॉण्ड जारी किये थे.
स्टोरीः अभिजीत श्रीवास्तव
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः शुभम कौल
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)