नुसरत फ़तेह अली ख़ान और इमरान ख़ान की दोस्ती की कहानी

वीडियो कैप्शन, नुसरत फ़तेह अली ख़ान और इमरान ख़ान की दोस्ती की कहानी
प्रकाशित

"जब इमरान ख़ान ने 92 का वर्ल्ड कप जीता था, तो नुसरत फ़तेह अली ख़ान भी ऑस्ट्रेलिया में थे. इमरान ख़ान के क्रिकेट मैच थे और हमारे कव्वाली के शो थे." यह कहना है इलियास हुसैन का जो दशकों तक 'शहंशाह-ए-क़व्वाली' नुसरत फ़तेह अली ख़ान की क़व्वाल पार्टी का हिस्सा थे और उनके शागिर्द भी थे. पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छिड़ी हुई है, कि क्या नुसरत फ़तेह अली ख़ान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की भी कोई भूमिका रही है. इसकी शुरुआत रविवार को तब हुई, जब इमरान ख़ान इस्लामाबाद में एक फ़िल्म फ़ेस्टिवल के समारोह को संबोधित कर रहे थे. 'ओरिजनल' फिल्म निर्माण पर युवाओं को सलाह देते हुए, प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा, "जब मुझे शौकत ख़ानम (अस्पताल) बनाना था, तो पाकिस्तानी समुदाय से पैसे इकट्ठे करने के लिए, मैं नुसरत फ़तेह अली ख़ान को इंग्लैंड और अमेरिका के दौरे पर अपने साथ ले जाता. क्योंकि मैं मिक जैगर, पीटर गेब्रियल, स्टिंग जैसे बड़े पॉप स्टार्स को जानता था."

स्टोरी: मोहम्मद काज़िम

आवाज़: नवीन नेगी

वीडियो एडिटिंग: शुभम कौल

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)