मोटा डंडा, ऊंची पगड़ी, घनी मूछें, पुराने ज़माने का कोतवाल लौट आया
प्रकाशित
ये वर्दी कई दशकों तक लाहौर की शान बढ़ाती रही है. लाहौर में दिल्ली गेट के गार्ड मुदस्सर से मिलिए. वो आधुनिक दौर में लाहौर के शुरुआती कोतवालों में से एक हैं. मुदस्सर और उनके साथी दिन के समय शहर के अंदरूनी इलाक़ों में गश्त करते हैं.
लाहौर की वॉल्ड सिटी अथॉरिटी के ये अधिकारी पुराने लाहौर के इतिहास और संस्कृति को दोबारा ज़िंदा करने की कोशिश कर रहे हैं. मुदस्सर के मुताबिक़ अब उन्होंने ख़ुद को पूरी तरह कोतवाल के रूप में ढाल लिया है.
वीडियो: फ़ुरक़ान इलाही, बीबीसी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)