You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अमेरिका ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किया हमला
अमेरिका का कहना है कि उसने ईरान समर्थित लड़ाकों पर हमले किये हैं. अमेरिका रक्षा विभाग ने एक बयान में कहा है कि उसने इराक़ और सीरिया में ये कार्रवाई इराक़ में अमेरिकी लोगों और सुविधाओं पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में की हैं.
पेंटागन ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने इराक़-सीरिया सीमा पर हमले के आदेश दिये थे. उन्होंने आगे बताया कि अमेरिका ने जो भी कार्रवाई की है वो अपने क़ानून के दायरे में और आत्मरक्षा के लिए की है.
वहीं इराक़ी बॉर्डर गार्ड्स का कहना है कि इस हमले में सशस्त्र बल के कम से कम चार लोग मारे गए हैं. इससे पूर्व राष्ट्रपति बाइडन ने फ़रवरी महीने में हमले का आदेश दिया था.
स्टोरी: टीम बीबीसी, आवाज़: मोहम्मद शाहिद, वीडियो एडिटिंग: शुभम कौल
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)