मुस्लिम युवा फ़ैशन की दुनिया कैसे बदल रहे?

प्रकाशित

युवा मुसलमान या ‘जेनरेशन एम’ अब फ़ैशन की दुनिया बदल रहे हैं. एशियाई बाज़ारों में इन डिज़ाइनरों का स्टाइल और उनके डिज़ाइन किए शालीन या मॉडेस्ट कपड़े काफी पापुलर हो रहे हैं.

ऑनलाइन शॉपिंग में आए उछाल ने इस इंडस्ट्री को बदल दिया है. दुनिया भर में 1.8 अरब मुसलमान हैं. माना जा रहा है कि आने वाले वक़्त में इस तरह के शालीन कपड़ों की मांग और बढ़ेगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)